फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   योग क्रियाओं के जरिए लाभ हासिल करने की दी जानकारी

योग क्रियाओं के जरिए लाभ हासिल करने की दी जानकारी

Thu, 22 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
योग क्रियाओं के जरिए लाभ हासिल करने की दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे जिले में विभिन्न स्थानों पर योग शिविराें का आयोजन किया गया। स्थानीय राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगे योग शिविर में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री मनोहरलाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ने योगाभ्यास किया।


प्रशासन की ओर से स्टेडियम में योग शिविर लगाया। इसमें सदर विधायक अशोक सिंह चंदेल, जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर व सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में योग दिवस संपन्न हुआ। महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारियों, शिक्षकोें व छात्र-छात्राओं आदि लगभग डेढ़ हजार लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में रानी बाथम पतंजलि योगपीठ व योगाचार्य जगदेव प्रसाद यादव राठ ने विभिन्न योगासन कराए। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी, रेडक्रास सचिव जलीस खान आदि की मौजूदगी रही। नगर पालिका के अंबेडकर पार्क में यूपी नेचुरल एंड योग टीचर्स एंड फिजीशियन एसोसिएशन व आयुष के सहयोग से योग शिविर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



योग प्रशिक्षक डॉ. विकरण व श्याम बिहारी गुप्ता व कुलदीप निषाद आदि मौजूद रहे। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार, उप जिलाधिकारी सुरेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में शिवकरन गुप्ता, लेखपाल रामनारायन साहू, अधीक्षक डॉ. अनिल सचान, तहसीलदार राकेश कुमार मौर्य, एसडीओ कुमार सौरभ सहित बड़ी संख्या में सरकारी व गैर सरकारी महिला पुरुष मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी आरएन सिंह, कोतवाल अनिल सिंह, सिसोलर कोतवाल मुबीन कुमार, ब्लाक प्रमुख सावित्री देवी यादव, प्रतिनिधि सूरजबली यादव, बीडीओ खंड विकास अधिकारी, सचिव, प्रधान आदि मौजूद रहे। मुस्करा प्रतिनिधि के अनुसार मंडी स्थल में योग शिविर हुआ। विधायक मनीषा अनुरागी व बीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. मनोज त्रिपाठी, डॉ. शिवजी गुप्ता, डॉ. एसके सिंह, डॉ. हेमंत, मंडी सचिव सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा गहरौली, इमिलिया गांव में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार उप जिलाधिकारी एसपी अग्रवाल व तहसीलदार मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय, विकासखंड गोहांड परिसर में एडीओ पंचायत राजेंद्र सिंह भदौरिया ने योग शिविर का शुभारंभ करते हुए मौजूद कर्मचारिओं को योगाभ्यास कराया।



राठ प्रतिनिधि के अनुसार रामलीला मैदान, सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज, तहसील परिसर, गायत्री शक्ति पीठ, चित्रगुप्त इंटर कालेज आदि स्थानों पर योग शिविर लगे। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी शिवप्रकाश गुप्ता दाऊ ने आसन कराए।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कई स्थानों पर लगे शिविर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed