{"_id":"594ab39e4f1c1ba12a8b45c3","slug":"171498067870-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल और अनुराग ने बुलाया तो आया : रविशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल और अनुराग ने बुलाया तो आया : रविशंकर
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमल, अनुराग ने बुलाया तो आया : श्री श्री
योग भारत के संस्कार, संस्कृति और इतिहास का प्रतीक : स्मृति
आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक गुरु रविशंकर ने करवाया योग
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में बुधवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई थी। बावजूद कार्यक्रम में लोगों का उत्साह कम नहीं दिखा। लोगों ने बारिश में ही योग क्रियाएं कीं। आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों समेत करीब चार हजार लोगों ने आर्ट ऑफ लीविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ योग किया। इस मौके पर श्री श्री रविशंकर ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उन्हें हमीरपुर आने का न्योता दिया था। इसके चलते वह आज सुजानपुर आए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल वीरभूमि, देव भूमि और निष्ठावान लोगों की भूमि है। इंद्रदेव की बारिश के बावजूद लोग हिले नहीं, बारिश में लोगों का बैठे रहना निष्ठावान है। इस मौके पर स्मृति ईरानी ने भी लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारत के संस्कार, संस्कृति और इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि योग हमें एक सूत्र में बांधे रखता है।
स्कूल बस में सवार अनुराग से बच्चों ने पूछे सवाल
हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुजानपुर में आयोजित कार्यक्रम के बाद हमीरपुर लौटते समय सांसद अनुराग ठाकुर ने कुठेड़ा में सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल बस को देखकर रुक गए। स्कूल बस में बैठे विद्यार्थियों ने अनुराग ठाकुर से हाथ मिलाया। कई स्कूली बच्चे बस से बाहर आने लगे लेकिन मुख्य सड़क मार्ग के चलते कोई हादसा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए अनुराग ठाकुर खुद बस में सवार हो गए। उन्होंने बस में सवार स्कूली बच्चों से उनके करियर और योग के बारे में सवाल किए। इस दौरान कुछ बच्चों ने अनुराग ठाकुर से भी उनके राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े सवाल किए। इसके अनुराग ने एक एक कर जवाब दिए। बच्चों ने सांसद को अपने बीच पाकर खूब आनंद लिया और मनोरंजन किया।