{"_id":"594954154f1c1b38378b4772","slug":"171497977877-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक भवन अणु विश्रामगृह में होगा तबदील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक भवन अणु विश्रामगृह में होगा तबदील
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर की मासिक बैठक अध्यक्ष सलोचना देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का मुद्दा उठा। इसके चलते ठेकेदार को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में शहर के वार्ड नंबर एक में स्थित सामुदायिक भवन को विश्रामगृह में तबदील करने का निर्णय लिया गया। लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए सामुदायिक भवन से नगर परिषद को खास आय नहीं हो पा रही है। इसके चलते नगर परिषद ने इसे विश्रामगृह में तबदील करने का निर्णय लिया है। इससे नगर परिषद की आय में बढ़ोतरी हो सके।
विश्रामगृह के लिए नगर परिषद एक कर्मचारी को भी आउटसोर्स रखेगी। संबंधित कर्मचारी ही विश्रामगृह की देखरेख करेगा। इसके अलावा बैठक में 16 भवनों के नक्शे पास किए गए, जबकि चार भवनों के नक्शों को एक्सटेंशन दी गई है। इसके अलावा चार भवनों के निर्माण को एनओसी भी जारी की गई है। बैठक में दो कर्मचारियों को पदोन्नत करने का भी निर्णय लिया गया है। अब दोनों कर्मचारी पदोन्नत होकर लिपिक के पद पर सेवाएं देंगे। बैठक के बाद लोअर बाजार में स्थित गांधी गेट के साथ बनीं पार्किंग पर आठ दुकानों की बोली लगाई गई। बोलीदाताओं को छह हजार रुपये से दस हजार रुपये तक के किराये पर दुकानें दी गईं। इससे नगर परिषद को प्रतिमाह 60 हजार रुपये आमदन होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर नप उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज, पार्षद अश्वनी कुमार, खुशहाल जगोता, मनोरमा लखनपाल, कार्यकारी विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।