{"_id":"5949540f4f1c1b1b338b46e2","slug":"161497977871-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा परोल विजेता, टौणीदेवी की टीम रही उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा परोल विजेता, टौणीदेवी की टीम रही उपविजेता
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डेरा परोल में यंग फ्रेंड्स क्लब डेरा परोल के सौजन्य से तीन दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें हमीरपुर, ऊना, मंडी, बिलासपुर और कांगड़ा जिला की एक दर्जन टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डेरा परोल और टौणी देवी की टीमें फाइनल में पहुंचीं। समापन समारोह में एपीएमसी के चेयरमैन प्रेम कौशल मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच डेरा परोल और टौणी देवी की टीम के बीच खेला गया। इसमें डेरा परोल ने टौणी देवी की टीम को 48 अंकों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को मुख्यातिथि ने आठ हजार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम को छह हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने कहा कि खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए।
इस मौके पर फ्रेंड्स क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष राकेश डोगरा, प्रधानाचार्य चंद्रावती, शक्ति चंद, कृष्णकांत, वीरेंद्र चौधरी, तिलक राज, रिंकू जरियाल आदि मौजूद रहे।