फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   आगरा की टीम ने झांसी को हराया

आगरा की टीम ने झांसी को हराया

Mon, 31 Dec 2018 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
आगरा की टीम ने झांसी को हराया
राठ। बीएनवी डिग्री कालेज के मैदान पर चल रहे स्वामी ब्रह्मानंद अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया। रोमांचक मुकाबले में आगरा की टीम ने झांसी को 21 रन से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि दिलीप कुमार सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


फाइनल मैच सोमवार को आगरा और झांसी की टीमों के बीच खेला गया। आगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रनों का स्कोर खड़ा किया। 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर बल्लेबाज पोसर बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए।
विज्ञापन


लगातार गिरते विकेटों से एक समय झांसी की टीम की स्थिति गड़बड़ा गई थी। लेकिन कप्तान पुष्पेंद्र यादव ने जबरदस्त 96 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जिताने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने 8 शानदार छक्के व 7 चौके लगाए। संतोष ने 33 रन बनाकर साथ दिया। लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे पूरी टीम 195 रनों पर सिमट गई। इस तरह से आगरा की टीम ने यह मैच 21 रनों से जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। आगरा की ओर से गेंदबाज देवेंद्र व समीर ने 3-3 व जर्नादन राणा ने 2 विकेट लिए। मैन आफ द मैच समीर खान को दिया गया। मैन आफ द सीरीज पुष्पेंद्र यादव को नवाजा गया। देवेंद्र राजपूत और सीतू सेंगर की कमेंट्री ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

दिलीप कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को किया पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed