{"_id":"594ab4c34f1c1bcc7e8b4734","slug":"151498068163-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु चालकों के सातवें बैच को नहीं मिले अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु चालकों के सातवें बैच को नहीं मिले अभ्यर्थी
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो में परिचालक प्रशिक्षुओं का सातवां बैच शुरू हो गया है। इसके लिए निगम प्रबंधन ने कुल 60 प्रशिक्षुओं को कॉल किया था, लेकिन इनमें से महज 45 प्रशिक्षु ही प्रशिक्षण के लिए पहुंचे हैं। इन सभी प्रशिक्षुओं का बैच निगम प्रबंधन ने शुरू कर दिया है।
हमीरपुर डिपो में अब तक छह बैचों में करीब 500 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। एक बैच में प्रशिक्षुओं को ढाई माह का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें 15 दिन तक प्रशिक्षुओं की कक्षाएं चलती हैं। इसके बाद दो माह तक इन्हें एचआरटीसी बसों में बतौर परिचालक भेजा जाता है। इतना ही नहीं ढाई महीने के प्रशिक्षण के बाद इन प्रशिक्षुओं को घर भेज दिया जाता है। प्रशिक्षण के बाद रोजगार न मिलने के कारण अब युवा परिचालक प्रशिक्षण से तौबा करने लगे हैं। ऐसे में सातवें बैच के लि बुलाए गए 60 अभ्यर्थियों में से महज 45 अभ्यर्थी ही प्रशिक्षण के लिए पहुंचे हैं। इस संबंध में आरएम अनूप राणा का कहना है कि परिचालक प्रशिक्षण का सातवां बैच शुरू हो गया है। इसमें 45 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।