{"_id":"5936f3c74f1c1bcd138b458c","slug":"149677359010-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाफण में मधुमक्खियों ने काटी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाफण में मधुमक्खियों ने काटी महिला
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। ग्राम पंचायत पट्टा के गांव फाफण में एक महिला को मधुमक्खियों ने काट लिया। महिला प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती है। सावित्री देवी पत्नी बीर सिंह निवासी फाफण सुबह करीब साढ़े आठे बजे काम के लिए खेतों में जा रही थी। इस दौरान मधुमक्खियों ने सावित्री पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। इसके चलते महिला को 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। यहां महिला को प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। सीएमओ डॉ. सावित्री कटवाल का कहना है कि 108 एंबुलेंस से महिला को प्राथमिक उपचार को अस्पताल में भर्ती किया गया है।