फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   पेंशन समस्या हल नहीं की तो आंदोलन : अजमेर

पेंशन समस्या हल नहीं की तो आंदोलन : अजमेर

Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पेंशन समस्या हल नहीं की तो आंदोलन : अजमेर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पेंशनरों की दो-दो माह से लंबित पेंशन और डीए का बकाया, चिकित्सा भत्ता और 2016-17 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देय भत्ते न मिलने को लेकर प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 15 जुलाई तक पेंशन समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो उन्हें आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि सरकार और प्रबंधन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन का कोई भी समाधान करने में नाकाम रहे हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अधिकारियों को मार्च 2017 से पेंशन फंड बनाकर पेंशन की स्थायी समाधान के आदेश दिए थे। इसके चलते प्रत्येक माह निर्धारित समय पर पेंशन मिलना थी लेकिन मुख्यमंत्री के आदेशों को अब तक निगम प्रबंधन लागू नहीं कर पाया। इसका खामियाजा पेंशनरों को भुगतना पड़ रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि 15 जुलाई तक पेंशन के बारे में स्थायी समाधान नहीं किया तो उन्हें आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर बैठक में हरनाम सिंह, धर्मचंद, ओम प्रकाश, प्यारचंद, सुखदेव, किशोरी लाल, विनोद कुमार, जोगेंद्र, बंसी राम, हरिराम, रूप सिंह, शालीग्राम, जयकिशन, रूप लाल, अशोक कुमार, हरनाम सिंह, रामदास और भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed