फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   14 days later showed a lively town

14 दिन बाद कस्बे में दिखी चहल-पहल

Sat, 08 Aug 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर Updated Sat, 08 Aug 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
14 days later showed a lively town

पिछले दिनों कस्बे में हुए बलवे के 14 वें दिन बाद शुक्रवार को कुछ चहल पहल दिखाई दी। साथ ही बाजार में कई दूकानें खुली, लेकिन अभी भी महिलाओं का धरना-प्रदर्शन जारी है। दुकानें खुलने पर महिलाओं ने विरोध जताया। उनका कहना है व्यापारी व नेता उनके साथ धोखा कर रहे हैं।

विज्ञापन



 25 जुलाई को हुए बवाल के बाद पुलिस ने 34 नामजद व 900 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। तबसे कस्बे में दहशत का माहौल है। इसके चलते कस्बे के लोग पलायन कर गए तो व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। इससे कस्बे में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन



मामले की विवेचना में अज्ञात लोगों को दोषी नहीं मानते हुए उनके खिलाफ मुकदमा पुलिस ने खत्म करने की घोषणा कर दी है। वहीं 395 धारा को भी हटाने की बात कही है। गुरूवार को डीएम व पुलिस अधीक्षक कस्बे में पहुंचकर लोगों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कस्बे के व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें भयमुक्त होकर दुकानें खोलने के लिए कहा। अधिकारियाें के आश्वासन के बाद शाम को कुछ दुकानें खुलने के कुछ देर बाद बंद हो गई। शुक्रवार को भी कुछ ही दुकानें खुली। लोग अभी भी प्रशासन के आश्वासन पर पूर्ण रूप से विश्वास नहीं कर रहे हैं।



उधर पाथा देवी मंदिर परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी महिलाओं ने दुकानें खोलने पर कड़ा विरोध जताया है। धरने पर बैठी महिलाओं ने आरोप लगाया  व्यापारियों व नेताओं ने उनके साथ धोखा किया है। महिलाओं ने कहा कि वह शनिवार को मुख्यालय में चल रहे भाजपा के धरने में शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed