{"_id":"5949541f4f1c1b53128b45a2","slug":"131497977887-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनावों में खिलेगा कमल: अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनावों में खिलेगा कमल: अनुराग
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। सांसद अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि शीघ्र ही प्रदेश से कांग्रेस सरकार की सफाई होगी। प्रदेश में भाजपा सरकार का कमल खिलेगा। भोरंज विधानसभा उपचुनाव और नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश में आगामी विस चुनावों में लोकमत भाजपा के पक्ष में होगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के हर क्षेत्र में हाहाकार मची हुई है। आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में दर्जनों लोग जान गवां रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पूरी तरह फ्लाप है। सरकारी कर्मचारियों को मारकर वृक्षों पर लटकाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों का दिवालिया निकल चुका है। जिला हमीरपुर में कई ऐसी पंचायतें हैं जहां महीनों से पानी नहीं पहुंच रहा है। केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रदेश में पूरी तरह लागू नहीं किया जा रहा है। भोरंज और सुजानपुर के उपचुनाव के बाद नगर निगम शिमला के चुनावों में जनता ने अपना निर्णय दे दिया है। जल्द ही विस चुनावों में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, अंकुश शर्मा आदि मौजूद रहे।