फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   मजदूरों को बांटीं 71 वाशिंग मशीनें, 119 साइकिल

मजदूरों को बांटीं 71 वाशिंग मशीनें, 119 साइकिल

Sat, 08 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मजदूरों को बांटीं 71 वाशिंग मशीनें, 119 साइकिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड के बिझड़ी कस्बे में शुक्रवार को चेक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें सीपीएस और विधायक बड़सर आईडी लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने भवन एवं निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों ेके लिए 71 वाशिंग मशीनें, 119 साइकिल और 50 लाभार्थियों को पांच लाख के चेक बांटे। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में 7599 पंजीकृत श्रमिकों को साढ़े चार साल में 4.56 करोड़ के उपकरण बांटे गए हैं। इस अवधि में श्रमिकों को 2719 इंडक्शन चूल्हे, 967 साइकिलें, 1255 वाशिंग मशीनें बांटी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब और निर्धन लोगों के उत्थान के लिए अनेकों कार्यक्रम चला रही है।

गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना सहित मकान निर्मित करने के लिए अनुदान भी दे रही है। वहीं गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए निशुल्क शिक्षा और पाठ्यक्रमों की पुस्तकें भी निशुल्क दी जा रही हैं। भवन एवं निर्माण कामगार श्रम बोर्ड के अध्यक्ष हरदीप बाबा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेंद्र जार, राजीव राणा, कश्मीर सिंह ठाकुर, संजय शर्मा, उपप्रधान बिझड़ी धर्म चंद, नरेश लखनपाल, अमन पठानिया, विक्रम ढटवालिया, योगराज कालिया, वतन सिंह, श्रम निरीक्षक नरेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed