{"_id":"594c06404f1c1bb4758b4595","slug":"121498154560-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक खेलों से रंगमयी हुआ खेल स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक खेलों से रंगमयी हुआ खेल स्टेडियम
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। राज्य ओलंपिक खेलों के आगाज के साथ हमीरपुर शहर रंगमयी हो उठा। गांधी चौक हमीरपुर और बस स्टैंड से होते हुए ओलंपिक मशाल खेल स्टेडियम पहुंची। मशाल के खेल स्टेडियम में पहुंचने के बाद पटाखों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। सेना के बैंड ने आकर्षक धुनों के साथ लोगों का मनोरंजन किया। बॉलीवुड गायक मिलिंद गाबा ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने मशहूर गानों यार मोड़ दो, लव द वे यू डांस, ऐसे ना देख, भोलेनाथ, थोड़ी जिन्नी पीती है आदि एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का झूमने पर मजबूर कर दिया। अन्य कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का खूब लुत्फ उठाया।
ओलंपिक की झलकियां
साउंड सिस्टम खराब, मंच पर पहुंचे अनुराग
हमीरपुर। हिमाचल ओलंपिक खेलों के शुभारंभ पर जैसे ही एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर खिलाड़ियों को संबोधित करने मैदान में पहुंचे तो साउंड सिस्टम खराब हो गया। बीच-बीच में तरह-तरह की आवाजें माइक से निकलना शुरू हो गईं। अनुराग ठाकुर ने मैदान से ही साउंड सिस्टम ऑपरेटर को मौके पर बुलाया लेकिन समस्या बनी रही। इसके बाद अनुराग अपनी जगह से 50 मीटर दूर मंच पर पहुंचे और वहां से खिलाड़ियों को संबोधित किया।
सेल्फी विद द ग्रेट खली
द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा जैसे ही ओलंपिक मशाल लेकर खेल मैदान पहुंचे तो उन्हें देखने वाले लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके प्रशंसकों ने द ग्रेट खली के साथ जमकर सेल्फी खिंचवाई। भाजपा विधायक और पूर्व विधायक, नगर परिषद की चेयरमैन और वाइस चेयरमैन समेत कई बड़े नेताओं ने खली के साथ सेल्फी खिंचवाई। कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों को छोड़ हर कोई खली का दिवाना हो गया।