फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   12 people booked for sabotage

आवास में तोड़फोड़ करने पर चार नामजद तथा एक दर्जन अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 16 May 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
12 people booked for sabotage
भरुआसुमेरपुर। व्यापार मंडल के नगर महामंत्री के आवास पर तोड़फोड़ करने पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें चार नामजद हैं। कानपुर में महामंत्री की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को थाने से 50 मीटर की दूरी पर हाईवे किनारे रहने वाले व्यापार मंडल के महामंत्री श्यामलाल गुप्ता के आवास पर रविवार को बालकिशन ओमर,रज्जन ओमर,पिंटू ओमर, शुभम ओमर समेत कई अज्ञात युवकों ने तोड़फोड़ कर कब्जे का प्रयास किया था। आवास के कुछ हिस्से का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी हिस्से पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

इसी मामले में देर रात श्याम लाल गुप्ता के पुत्र अशोक कुमार गुप्ता की तहरीर पर बालकिशन, रज्जन, पिंटू व शुभम को नामजद करके महिलाओं सहित 10 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बालकिशन,रज्जन, पिंटू व शुभम को शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed