{"_id":"595e82814f1c1b9b538b46a5","slug":"11499366017-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजना पर बनाए बांध से पानी में गाद, मशीनरी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजना पर बनाए बांध से पानी में गाद, मशीनरी बंद
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। कराड़ा पेयजल योजना के स्रोत पर आईपीएच विभाग की अनुमति के बिना कृषि विभाग ने बांध बना दिया है। इससे कराड़ा पेयजल योजना बंद होने की कगार पर पहुंच गई है। बीते डेढ़ सप्ताह में महज दो दिन ही पेयजल योजना से गादयुक्त पानी लिफ्ट हो पाया है। योजना के 12 दर्जन गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। वहीं बिना एनओसी बांध बनाने पर आईपीएच ने कृषि विभाग को नोटिस भेजा है। इसकी प्रतिलिपी बीडीओ और उपायुक्त हमीरपुर को भी भेज दी हैं। कराड़ा पेयजल योजना से 60 गांवों को पेयजल आपूर्ति होती है। कुछ समय पहले कृषि विभाग ने पेयजल योजना के स्रोत नाले पर 400 मीटर पीछे बांध का निर्माण कर दिया। निर्माण के साथ ही बांध में दरारें आ गईं। बांध को दोबारा रिपेयर कर दिया जिसके चलते बांध में काफी मात्रा में गाद जमा हो गई है। अब पेयजल योजना के स्रोत नाले का पानी गादयुक्त हो गया है जो लिफ्ट करने योग्य नहीं है। इसके चलते बीते डेढ़ माह से कराड़ा पेयजल योजना ठप है। इसके चलते क्षेत्र के करीब 60 गांवों में पेयजल के लिए हाहाकार मच गई हैं। आईपीएच का दावा है कि नाले से बांध को हटाया नहीं गया तो बरसात में पेयजल योजना पूर्णतया बंद हो जाएगी। आईपीएच के एक्सईएन नीरज भोगल का कहना है कि कराड़ा पेयजल योजना के स्रोत पर आईपीएच की एनओसी लिए बिना निर्माण किया गया है। कृषि विभाग को नोटिस भेजा है। इसकी कॉपी उपायुक्त और बीडीओ को भी भेजी है।