{"_id":"594c063b4f1c1bbc548b45e3","slug":"11498154555-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों के प्रशिक्षण शिविरों की तिथियां तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों के प्रशिक्षण शिविरों की तिथियां तय
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। डाईट केंद्र गौना के प्रधानाचार्य जगदीश कौशल ने कहा कि 10 दिनों का अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला में किया जाएगा। हमीरपुर में इस कार्यक्रम के तहत दो चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम लगाया जाएगा। पहले चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में नौवीं व दसवीं को पढ़ाने वाले अंग्रेजी, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान, गणित, हिंदी, संस्कृत, स्पोर्ट्स और योगा के अध्यापक भाग लेंगे। सुजानपुर और हमीरपुर का प्रशिक्षण शिविर रावमापा चबूतरा में, बिझड़ी और भोरंज का रावमापा भोटा में, गलोड़ और नादौन का कांगू में 28 जुलाई से एक अगस्त तक प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। स्कूल मुख्याध्यापकों और प्रधानाचार्यों से आग्रह किया है कि उक्त विषय के अध्यापकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने को भेजना तय करें। दूसरे चरण में जेबीटी अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शिविर प्रत्येक खंड में चार अगस्त से आठ अगस्त तक किया जाएगा। एसए-1 परीक्षाओं के दौरान प्रयास कार्यक्रम के तहत छठी से आठवीं कक्षाओं को पढ़ाने वाले अंग्रेजी, गणित और विज्ञान के अध्यापकों को नौ अगस्त से 13 अगस्त तक प्रत्येक खंड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद स्कूल स्तर पर सुधारात्मक कक्षाएं चलाई जाएंगी। सुधारात्मक कक्षाएं 9 बजे से पहले या 3 बजे के बाद चलेंगी।