{"_id":"594ab38f4f1c1bba758b4720","slug":"11498067855-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तन रथ यात्रा 26 को करेगी हमीरपुर में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तन रथ यात्रा 26 को करेगी हमीरपुर में प्रवेश
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। हमीरपुर के निकट बजूरी में हमीरपुर लोकसभा के भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और सांसद अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में चल रही परिवर्तन रथ यात्रा 18 जून को श्री नैना देवी विस क्षेत्र से शुरू हुई और 19 को बिलासपुर सदर विस क्षेत्र पहुंची। 23 और 24 जून को झंडूता और घुमारवीं होते हुए 26 जून को हमीरपुर में भोरंज विस क्षेत्र से प्रवेश करेगी। 27 जून को धर्मपुर विस, 28 जून को सुजानपुर होते हुए 29 जून को हमीरपुर विस पहुंचेगी। हर विस क्षेत्र में जगह-जगह मतदाताओं और आम जनमानस से संपर्क कर यह परिवर्तन रथ यात्रा पहली जुलाई को बड़सर, दो जुलाई को नादौन, तीन जुलाई को देहरा, चार जुलाई को जसवां-परागपुर, पांच को कुटलेहड़ से गुजरते हुए छह जुलाई को ऊना सदर विस में पहुंचेगी। सात जुलाई को हरोली, नौ जुलाई को गगरेट और 10 जुलाई को चिंतपूर्णी पहुंचेगी। बैठक में वर्तमान में चल रहे दीवार लेखन अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में दलित स्वाभिमान सम्मलेन लोकसभा के हर विस क्षेत्र में करवाने के लिए योजना बनाई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शिमला नगर निगम चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर सबको बधाई दी। उन्होंने पदाधिकारियों को रथ यात्रा से संबंधित जानकारी भी दी। अनुराग ठाकुर ने परिवर्तन रथ यात्रा पर अपने सुझाव बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को देते हुए कहा कि रथ यात्रा को आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी उपस्थित पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों को परिवर्तन रथ यात्रा से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा, विक्रम ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, विजय अग्निहोत्री, नरेंद्र ठाकुर, डॉ. अनिल धीमान, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, बलदेव चौधरी, राम सिंह, सुशील कालिया, राजेश गर्ग, हमीरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, ऊना एवं बिलासपुर के जिला अध्यक्ष, हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के अध्यक्ष आदि सहित वीरेंद्र ठाकुर, राकेश ठाकुर, अजय शर्मा व अंकुश दत्त शर्मा उपस्थित रहे।