{"_id":"595d32244f1c1b87098b45b9","slug":"111499279908-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल पेंशन का हिस्सा बनाया जाए भता : पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल पेंशन का हिस्सा बनाया जाए भता : पेंशनर
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल सेवानिवृत्त इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन नादौन की बैठक यशपाल साहित्य सदन में हुई। इसमें पेंशनरों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान ओमप्रकाश शर्मा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गई कि पेंशन भत्ते को मूल पेंशन का हिस्सा बनाया जाए। हालांकि इसके लिए सरकार ने अधिसूचना जारी करने की घोषणा की है लेकिन अब तक इसे अमलीजामा नहीं पहनाया गया है। पेंशनरों में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। सरकार से अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग की है। बैठक में समस्त पेंशनरों से मांग की गई है कि वह अपने जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पास बुक आदि दस्तावेज 31 जुलाई तक जिला कोषाधिकारी कार्यालय या सब कोषाधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं। संघ की आगामी बैठक पांच अगस्त को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा में सुबह 11 बजे करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में एसोसिएशन के महासचिव पीडी शर्मा, चीफ पैटर्न बीडी शर्मा, शिव कुमार डोगरा, पीसी तोमर, ब्रह्म दत्त शर्मा, जगरनाथ ठाकुर, मनोहर लाल शर्मा, अमर सिंह परिहार, सतदेव शर्मा, रोशन लाल शर्मा, नानक चंद, रविदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।