फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   11 blows were inflicted on the face and body, and fingers were also crushed by a solid object.

Hamirpur News: चेहरे और शरीर पर किए 11 वार, अंगुलियां भी ठोस वस्तु के कुचली

Mon, 06 Oct 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 06 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
11 blows were inflicted on the face and body, and fingers were also crushed by a solid object.
फोटो 06 एचएएमपी 09= मृतका के घर के बाहर मौजूद लोगों की भीड़। संवाद
कुरारा (हमीरपुर)। वृद्धा के शव के पोस्टमार्टम में शरीर में 11 चोटों के निशान मिले है। वहीं, सिर में चोट के साथ एक हाथ की अंगुलियां कुचली पाई गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नशे में चूर पौत्र ने कमरा अंदर से बंद कर दादी की पिटाई की। शोर-शराबा सुना आए परिजन व पड़ोसी दरवाजा खुलवाने का प्रयास करते रहे। आधा घंटे तक आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन

वृद्ध आशारानी के शव का पोस्टमार्टम डॉ. सच्चिदानंद ने किया। पोस्टमार्टम में सिर में चोट लगने से मौत होेने की पुष्टि हुई है। शरीर में कुल 11 चोटें मिली है। दाहिने हाथ की कलाई टूटी पाई गई। वहीं, बाएं हाथ की अंगुलियां कुचली मिली। इसके अलावा जांघों, पांव के पंजों, सिर व चेहरे में चोट के निशान मिले है। इनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पौत्र विशाल ने पहले अपनी दादी के बाल पकड़ चेहरे से दीवार व चौखट पर पटका। हाथ पैर मनमाने ढंग से तोड़े व मरोड़े। इससे हाथ की अंगुलियां कुचल गई और कलाई टूट गई। लेकिन फिर भी जी नहीं भरा तो डंडे से पीटा। इससे सिर पर चोट लगने से वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन

-------------

पौत्र को दादी के पास रुपये होने की थी जानकारी
- मोहल्लेवासियों के अनुसार आशारानी ने अपने मायके में जमीन पाई थी। इसे उन्होंने सात-आठ साल पहले करीब 20 लाख रुपये में बेचा था। इसके बाद कुछ रुपये अपने खर्च के लिए बचाकर रखे थे। इस बात की जानकारी विशाल को थी। इसके चलते वह अक्सर पैसों की मांग दादी से करता था। दादी घर में एक कमरे में रहती थी। जहां विशाल ने अंदर से कुंडी बंद कर दादी को पीटा। शोर सुनकर पहुंचे परिजन व मोहल्लेवासी दरवाजा खोलने की विनती करते रहे। लेकिन वह नहीं माना। बाद में जब वह निकला तो उसे खुद अंदाजा नहीं होगा की उसने दादी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed