{"_id":"59e4af694f1c1b97678b609d","slug":"101508159337-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ट्रैफिक कर्मियों से अभद्रता पड़ेगी महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ट्रैफिक कर्मियों से अभद्रता पड़ेगी महंगी
Updated Mon, 16 Oct 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर। अब ट्रैफिक कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करना वाहन चालकों को महंगा पड़ सकता है। ट्रैफिक कर्मचारियों के साथ अभद्रता रोकने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस विभाग ने बॉडी कैमरा खरीदने का निर्णय लिया है। जिला मुख्यालय के ट्रैफिक कर्मचारी बॉडी कैमरा से लैस होंगे।
जिला मुख्यालय सहित सभी कस्बों में पार्किंग और वन वे को लेकर वाहन चालकों की ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के साथ कहासुनी होती है। ट्रैफिक कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के बाद वाहन चालक कर्मचारियों के खिलाफ ही पुलिस विभाग में शिकायत कर देते हैं।
विज्ञापन
इसके चलते पुलिस विभाग ने ट्रैफिक कर्मचारियों के लिए बॉडी कैमरा खरीदने का निर्णय लिया है। पहले चरण में बॉडी कैमरा जिला मुख्यालय में तैनात ट्रैफिक कर्मचारियों को खरीदे जाएंगे। बॉडी कैमरा ड्यूटी के दौरान ऑन रहेंगे। इनका कंट्रोल और बैक अप कंट्रोल रूम में रहेगा। शिकायत मिलने पर पुलिस विभाग बॉडी कैमरा की फुटेज के आधार पर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रमन कुमार का कहना है कि ट्रैफिक कर्मियों और वाहन चालकों के बीच अभद्र व्यवहार और मनमानी पर कार्रवाई करने के लिए बॉडी कैमरा खरीदने का निर्णय लिया है। जल्द ही ट्रैफिक कर्मचारी बॉडी कैमरा से लैस होंगे।