फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   10 kilometer long jam on Tulane Highway

टूलेन हाईवे पर आठ घंटे लगा जाम

Wed, 09 Mar 2022 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
10 kilometer long jam on Tulane Highway
हमीरपुर। शहर में यमुना व बेतवा पुलों के पास ट्रकों की खराब से रात करीब 12 बजे जाम लग गया। 10 किलोमीटर लंबे जाम में सुबह आठ बजे तक हजारों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने क्रेन मशीन मंगवाकर ट्रक को किनारे किया। इस दौरान आठ घंटे तक जाम लगा रहा।
सोमवार की रात शहर में यमुना पुल के उस पास कानपुर की ओर जा रहा मौरंग लदा ट्रक खराबी के चलते बीच हाईवे पर खड़ा हो गया। वहीं बेतवा पुल के उस पार राठ तिराहे पर ट्रक में खराबी आ गई। इससे जाम की स्थिति बन गई। सोमवार रात करीब 12 बजे जाम लगने से टूलेन हाईवे पर हजारों वाहन फंसे रहे। इसमें एंबुलेंस व छोटे वाहनों के साथ ही अखबार की गाड़ियां भी फंसी रहीं। जिससे समय से समाचार पत्र भी लोगों तक नहीं पहुंच सके। धीरे धीरे जाम सुमेरपुर कस्बे तक पहुंच गया। रात में किसी तरह से पुलिस ने पीएनसी कंपनी की क्रेन मशीन बुलवाकर जाम को खुलवाने का प्रयास किया। तब कहीं जाकर सुबह आठ बजे के बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

कोतवाल भरत कुमार ने बताया कि हाईवे के टूलेन होने से जब कभी वाहनों में खराबी आ जाती है तो जाम की स्थित बन जाती है। वहीं रात के समय जाम लगने पर चालक वाहन बंद कर सो जाते हैं। वहीं ट्रकों के जल्दबाजी के चक्कर में जाम लग रहा है। बताया कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed