{"_id":"5da74c198ebc3e939d46bb53","slug":"youth-dies-in-road-accident-one-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
Wed, 16 Oct 2019 10:28 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 16 Oct 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी-भाटपारानी मार्ग पर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के सामने बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घायल को पीएचसी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर की अनुपस्थिति पर लोगों ने जमकर हंगामा भी किया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
भरहेचौरा गांव निवासी लालजी यादव का पुत्र अभिषेक यादव (22) अपने साथी लवकुश तिवारी (21) के साथ बुधवार की शाम घर से भाटपाररानी के लिए बाइक से निकला। रात करीब आठ बजे सोनबरसा गांव के समीप दोनों सड़क किनारे लहूलुहान पड़े थे। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त थी। आसपास के लोगों ने दोनों को भटनी पीएचसी पहुंचाया, तब तक अभिषेक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पीएचसी पर डॉक्टर के अभाव में समुचित उपचार न मिलने पर लोगों ने हंगामा किया। बाद में पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। घायल लवकुश को जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
मृतक अभिषेक स्नातक का छात्र था। सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहन रीतू, प्रीति और प्रियंका हैं। घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।