फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women attempted suicide in gorakhpur

भूमि विवादः बुजुर्ग महिला ने लगाई आग, झुलसी

Sat, 27 Jul 2019 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
women attempted suicide in gorakhpur
बड़हलगंज में जमीन के विवाद में खुद को आग लगाने के बाद झुलसी महिला।
बड़हलगंज/मधुपुर (गोरखपुर)। भूमि विवाद में बड़हलगंज इलाके के पदमलपार गांव में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। बुजुर्ग महिला के शरीर का बायां हिस्सा झुलस गया है। ग्रामीणों ने आग बुझाकर महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला का आरोप है कि उसकी भूमि पर जबरन अवैध निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पदमलपार गांव की राजकुमारी का गांव के ही दिनेश शुक्ला से जमीन का विवाद है। इसी जमीन पर शुक्रवार को निर्माण कार्य चल रहा था, तभी बुजुर्ग महिला ने खुद को आग लगा लिया। इससे हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाई और महिला को अस्पताल पहुंचाया। आग से झुलसी महिला का आरोप है कि पुस्तैनी भूमि उसकी है। कोर्ट से स्थगन आदेश मिला है, फिर भी दबाव बनाकर निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले की शिकायत प्रशासन, पुलिस से की गई थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। निर्माण कार्य रुकवाने के लिए शुक्रवार को भी प्रशासनिक अफसरों को फोन किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

‘अफसरों ने दी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी’
बुजुर्ग महिला के बेटे शैलेश शुक्ला ने बताया कि जमीन का विवाद दो वर्ष से चल रहा है। करीब पचास से अधिक बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार में भी शिकायत की गई। इस बार मामला समाधान दिवस में ले गए तो अफसरों ने मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। दौड़-भागकर थक चुकी मां ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी ने बताई अपनी भूमि, थाने में तहरीर भी दी
महिला के पड़ोसी दिनेश शुक्ला ने कहा कि विवादित भूमि पर कई लोगों का हिस्सा है। वह अपने जमीन पर निर्माण करा रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस, प्रशासनिक अफसरों को भी है। बुजुर्ग महिला की भूमि दूसरी जगह है। मामले को विवादित बनाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए कोर्ट से स्थगन आदेश की झूठी कहानी सुनाई जा रही है। बड़हलगंज पुलिस को तहरीर देकर बुजुर्ग महिला व उनके परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

एसडीएम गोला अरुण कुमार सिंह बोले
जिस भूमि पर निर्माण कार्य चल रहा है, उसपर किसी तरह का स्थगन आदेश नहीं है। दिनेश अपनी भूमि पर निर्माण करा रहे हैं। महिला और उसके परिवार के लोग बेवजह विवाद कर रहे हैं। महिला की भूमि दूसरी जगह पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed