{"_id":"3cfd769869edd6189d96c6c1c9cd3b31","slug":"with-mercury-spilled-voting-percentage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारे के साथ गिरा वोटिंग प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारे के साथ गिरा वोटिंग प्रतिशत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पंचायत चुनाव के आखिरी चरण का मतदान बुधवार को संपन्न हो गया। अन्य चरणाें की तुलना में इस बार ठंड के चलते मतदाताओं में कम उत्साह देखने को मिला। 62 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपने मतों का प्रयोग किया। पहले चरण में 68, दूसरे में 70.6 और तीसरे चरण में 65 प्रतिशत वोट पड़े थे।
इस बार के चुनाव की सबसे अहम बात यह रही कि इसमें किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, जबकि पिछले तीन चरणों में मारपीट से लेकर गोली चलने तक की घटनाएं हुईं थीं। कई स्थानों पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था।
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव ग्रामप्रधान और ग्रामपंचायत सदस्य के आखिरी दौर के मतदान के साथ ही समाप्त हो गया। इसके साथ ही चुनाव में लगे अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक ने राहत की सांस ली है। बुधवार को अंतिम चरण का मतदान बेलघाट, उरूवां, गोला, व बड़हलगंज ब्लॉक के 338 गांवों में हुआ।
विज्ञापन
मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ और 4.30 बजे तक चला। पहले दो घंटे में ठंड और कोहरे के चलते मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। 9 बजे तक कुल 9.5 प्रतिशत मतदान ही हो पाया। इसके बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने लोगों को अपने वाहनों से बूथों पर पहुंचाना शुरू किया तो 11 बजे मतदान में तेजी आई और मतदान प्रतिशत बढ़कर 26 हो गया। एक बजे वोट का प्रतिशत बढ़कर 43.5 हुआ। तीन बजे तक मतदान 55.75 प्रतिशत हो पाया।
मतदान जब समाप्त हुआ तो 62.25 प्रतिशत कुल वोट डाले गए। बड़हलगंज और बेलघाट में 64 प्रतिशत, जबकि उरूवां में 61 और गोला में 60 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम चरण का चुनाव शांतिपूर्ण होने पर सभी ने राहत की सास ली।