{"_id":"5855977a4f1c1b896064c958","slug":"winter-sun-rises-removing-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुनगुनी धूप ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुनगुनी धूप ने दी राहत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 18 Dec 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
धूप निकलने पर पार्क में झूला झूलते बच्चे।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी धूप निकलने से लोगों ने काफी राहत महसूस की। इसका असर शहर की सड़कों और प्रमुख बाजारों में देखने को मिला। दुकानों और पार्कों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। आगामी एक सप्ताह तक सुबह-शाम कोहरा तो बना रहेगा, मगर दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। 25 दिसंबर से अधिकतम और न्यूनतम दोनों पारा लुढ़कने से दोबारा ठंड बढ़ने के आसार हैं।
शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस चढ़ा। अधिकतम तापमान जहां 17.6 डिग्री सेल्सियस से चढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी आठ से बढ़कर 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े नौ बजे तक तो कोहरा छाया रहा, मगर 11 बजते-बजते धूप निकल आई। दोपहर तीन बजे तक घड़ी की सूई के साथ ही सूरज का ताप भी बढ़ता गया। मौसम वैज्ञानिक शफीक अहमद का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक सुबह-शाम कोहरा तो छाया रहेगा मगर दिन में धूप निकलेगी।
ठंड को पैर जमाए पखवारे भर से अधिक का समय बीत गया, मगर अभी तक न तो नगर निगम अलाव की व्यवस्था कर सका और न ही जिला प्रशासन कंबल की खरीद ही कर सका। वितरण तो अभी दूर की बात है। यही नहीं तहसीलों में भी अलाव के लिए 50-50 हजार रुपये भेजे 10 दिन से अधिक का समय हो गया, मगर वहां भी अलाव की मुकम्मल व्यवस्था नहीं हो सकी। जिला प्रशासन तो दो-तीन दिन में कंबल वितरण शुरू होने का दावा कर रहा है, मगर नगर निगम का कोई जिम्मेदार अभी तक यह सुनिश्चित नहीं कर पा रहा कि आखिर अलाव की व्यवस्था कब से शुरू हो पाएगी। शहर का हाल तो यह है कि अभी तक नगर निगम और जिला प्रशासन रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और प्रमुख चौराहों तक पर अलाव की व्यवस्था नहीं कर सका है। कोहरे से ट्रेनें और बसें घंटो विलंब से चल रही हैं। ऐसे में तमाम यात्रियों को रेलवे और बस स्टेशन पर ठिठुरते हुए समय काटना पड़ रहा है। नगर निगम ने तीन दिन पहले ही अलाव जलना शुरू हो जाने का दावा किया था, मगर अभी तक कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं हो सकी।

रात को सड़कों पर ठिठुर रहे बेसहारा गरीब