फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   winter increases

रवि के बिना रविवार, गलन बढ़ी

Mon, 12 Dec 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 12 Dec 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
winter increases
ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग। - फोटो : Rajesh Kumar
शनिवार को धूप निकलने के बाद रविवार को गलन और बढ़ गई। पश्चिम से चलने वाली हवा के कारण रविवार को तापमान में और गिरावट आ गई। शहर के अधिकांश इलाकों में लोग अलाव तापते नजर आए। ठंड के चलते बाजारों में भी सन्नाटे की स्थिति रही।
विज्ञापन


समुद्र तटीय इलाकों में आए चक्रवात ने पूर्वांचल के मौसम में भी बदलाव कर दिया है। स्थानीय स्तर पर बनी हवाओं ने जमीन से करीब 200 मीटर की ऊंचाई तक आर्द्रता को 92 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। इसी कारण रविवार को भी कंपकंपी बनी रही। हालांकि कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिल सकी। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार जमीन से करीब 200 मीटर ऊपर तक आर्द्रता काफी ज्यादा होने से शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री था, वही रविवार की शाम यह 11.1 डिग्री हो गया। ऐसा समुद्री तटों पर आए चक्रवात की वजह से हुआ। इसके नौ डिग्री तक जाने के आसार हैं। यह स्थिति कुछ दिन और बनी रहेगी, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ की जो स्थिति बन रही है उसके पूर्वी भारत में पहुंचने में अभी समय लगेगा। इसके बाद ही मौसम में कुछ सुधार होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीआई, निगम ने जलवाए अलाव

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। दिन और रात के तापमान में मामूली फर्क है। इसके बावजूद नगर निगम शहर में अलाव जलवाने को लेकर फिक्रमंद नहीं है। जेसीआई इसके लिए आगे आया तो नगर निगम को भी इसकी सुध आई। पिछले चार दिनों से दिन और रात के तापमान में मामूली अंतर है। दिन में भी लोग रात की तरह ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम अलाव जलवाने को लेकर फिक्रमंद नहीं था। जेसीआई की ओर से कचहरी बस स्टेशन, एडी तिराहा, एसबीआई एटीएम बैंक रोड, विजय चौक, काली मंदिर, शनि मंदिर धर्मशाला और रिक्शा स्टैंड रेलवे स्टेशन पर अलावा जलवाना शुरू किया है।


जेसीआई के अमित जगनानी ने बताया कि ठंड को देखते हुए अलाव जलाने का काम किया जा रहा है। उधर, नगर निगम ने भी रविवार से अलाव जलवाना शुरू कर दिया है। निगम के मुख्य अभियंता एसके केसरी ने बताया कि ठंड को देखते हुए निगम की ओर से शहर में सात स्थानों पर अलावा जलाने का काम शुरू कर दिया गया है। धीरे धीरे स्थानों की संख्या में बढ़ाई जाएगी। निगम की ओर से महिला अस्पताल, दोनों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, नक्को बाबा मजार के पास अलाव जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed