{"_id":"574efd484f1c1b156c108be0","slug":"water-problem-due-to-elctricty-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती ने पानी के लिए रुलाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती ने पानी के लिए रुलाया
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 01 Jun 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग के चलते हो रही बिजली कटौती ने लोगों को पीने के पानी के लिए रुला दिया है। मंगलवार देर रात से भोर तक हुई कटौती से ट्यूबवेल नहीं चल सके। इस कारण बुधवार सुबह सूरजकुंड और बेतियाहाता क्षेत्र में पानी के लिए लोगों परेशान होना पड़ा।
पानी की सप्लाई न होने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई। सूरजकुंड कॉलोनी के अनुराग ने बताया कि रात भर बिजली कटौती से एक तो नींद पूरी नहीं हुई, वहीं सुबह पानी न होने से परेशान होना पड़ा। उन्होंने बताया कि सुबह दस बजे तक पानी नहीं आने पर दोस्त के यहां जाकर नहाना पड़ा। वहीं, श्याम ने बताया कि लापरवाही बिजली विभाग की हो या जलकल की भुगतना आम जनता को ही पड़ रहा है। आए दिन पानी की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। लेकिन समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।
मोटर जलने से पानी की किल्लत
गर्मी बढ़ते ही ट्यूबवेल के मोटर भी जवाब देने लगे हैं। बुधवार सुबह पांच बजे जैसे ही मोटर चालू किया गया, अंधियारीबाग और संक्रमण अस्पताल का मोटर जल गया, जिससे दोनों जगहों और उसके आस-पास के क्षेत्रों के लगभग 400 घरों में बुधवार सुबह पानी की सप्लाई नहीं हुई। दोपहर में भी पानी नहीं आया। शाम 5 बजे के करीब अंधियारीबाग और शाम चार बजे संक्रमण अस्पताल का मोटर बदलकर पानी की सप्लाई शुरू की गई।