फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   vending zone gorakhpur

जाम से निजात दिलाने के लिए गोरखपुर के चार इलाकों में वेंडिंग जोन बनाएगा नगर निगम

Fri, 20 Dec 2019 11:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Dec 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
vending zone gorakhpur
nagar nigam gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित करने और शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम शहर के चार इलाकों में वेंडिंग जोन बनाने जा रहा है। रामगढ़ताल के नुमाइश ग्राउंड, रुस्तमपुर ढाला, हरिओमनगर और ट्रांसपोर्टनगर महेवा में करीब चार करोड़ की लागत से वेंडिंग जोन बनाकर करीब 500 पटरी व्यवसायियों को स्थान मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न बाजारों में बेतरतीब ढंग से व्यापार करने वाले पटरी व्यवसायियों की वजह से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। इसको देखते हुए नगर निगम ने हैदराबाद की कंपनी स्काई लैब को शहर के पटरी व्यवसायियों का सर्वे करने का जिम्मा दिया।
विज्ञापन


शहर में कुल 7757 पटरी व्यवसायियों को चिह्नित किया गया। इनके लिए जमीन चिह्नित करने के लिए बनाई गई कमेटी में अपर नगर आयुक्त, लेखाधिकारी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी और मुख्य अभियंता को शामिल किया गया था। नगर निगम की इन सभी पंजीकृत पटरी व्यवसायियों को स्थान उपलब्ध कराने की योजना है।। इन पटरी व्यवसायियों को दुकान आवंटन के बाद शहर के गोलघर, बेतियाहाता समेत विभिन्न इलाकों को नो वेंडिंग जोन बनाया जा सकेगा। इन इलाकों में पटरी व्यवसाय को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपलब्ध कराया जाएगा चार वर्ग मीटर स्थान
प्रावधान के अनुसार पटरी व्यवसायियों को दो गुना दो मीटर का स्थान उपलब्ध कराया जाएगा जहां ये पटरी व्यवसायी अपना व्यवसाय कर सकेेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10 हजार से ज्यादा लोग इसके लिए आवेदन दे चुके हैं।


पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित करने के लिए रामगढ़ताल नुमाइश ग्राउंड के पास, हरिओमनगर, रुस्तमपुर ढाले के पास तथा महेवा ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी के पीछे मॉडल वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। रजिस्टर्ड वेंडरों को दो गुना दो मीटर का स्थान मुहैया कराया जाएगा। साथ ही उन्हें पानी, लाइटिंग, शेड आदि उपलब्ध कराया जाएगा।
- अंजनी कुमार सिंह, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed