{"_id":"5dca7e748ebc3e5b467ef72d","slug":"up-kushinagar-blast-in-mosque-ats-and-police-investigation-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मस्जिद विस्फोट मामले में तीन संदिग्धों से पूछताछ, मौके पर पहुंची एटीएस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मस्जिद विस्फोट मामले में तीन संदिग्धों से पूछताछ, मौके पर पहुंची एटीएस टीम
Tue, 12 Nov 2019 03:12 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 12 Nov 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अवरवा सोफीगंज (बैरागी पट्टी) मस्जिद विस्फोट मामले की जांच के लिए सीओ एटीएस गोरखपुर, एलआईयू टीम कुशीनगर, सीओ पड़रौना आदि ने मंगलवार को मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार देर रात तीन लोगों को मामले की पूछताछ के लिए पकड़ा गया था। मालूम हो कि अवरवा सोफीगंज गांव के बैरागी पट्टी टोला के पश्चिम स्थित मस्जिद में सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक विस्फोट हो गई थी।
विज्ञापन
रोज की तरह सोमवार दोपहर में भी नमाज की तैयारी चल रही थी। नमाज वाले स्थान पर अचानक विस्फोट हो गया। धमाके से मस्जिद की खिड़कियों और दरवाजे के शीशे टूट गए थे। छत में कई जगह दरारें पड़ गईं थीं। मस्जिद के अंदर और बाहर धुआं ही धुआं हो गया था।
विज्ञापन
मस्जिद के मौलाना का कहना है कि इंवर्टर की बैट्री फटने से विस्फोट हुआ है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि मस्जिद में बाहर बने कमरे में बैट्री एवं इंवर्टर लगाया गया है। मौके पर बैट्री के अवशेष भी नहीं दिखे। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हैं।