{"_id":"5d417a338ebc3e6d1766fb83","slug":"up-cm-yogi-adityanath-on-two-days-visit-of-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देर शाम संघ के कार्यक्रम में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देर शाम संघ के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Wed, 31 Jul 2019 04:53 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 31 Jul 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने सबसे पहले मोहद्दीपुर गुरुद्वारा में मत्था टेका। यहां मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा के सुंदरीकरण और अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा कि योगी ने कहा कि सिख दंगों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। कोई भी गुनहगार बच नहीं पाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गुरुनानक देव से संबंधित सभी स्थानों का पुनरुद्धार कराया जाएगा।
विज्ञापन
गुरुद्वारे से निकल कर उन्होंने मुक्तेश्वर नाथ मंदिर और कालीबाड़ी मंदिर में जाकर पूजा आर्चना की। इसके बाद देर शाम वे संघ के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन