फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP CM Yogi Adityanath Gives check to martyrs wife

गोरखपुर: सीएम योगी ने शहीद की पत्नी को दिया 25 लाख का चेक, एम्स पहुंचकर बनवाया कार्ड

Thu, 26 Sep 2019 07:04 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 26 Sep 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath Gives check to martyrs wife
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने एक दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से मिले और मुंबई में हुए शहीद सीआईएसफ के जवान महेंद्र पासवान की पत्नी संध्या देवी को 25 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ दिन पहले सीआईएसफ का एक जवान शहीद हो गया था, उस दौरान मैंने भारत सरकार से और पेट्रोलियम मंत्री से वार्ता की और पीड़ित परिवार को सहायता देने की बात कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज शहीद परिवार को 25 लाख की सहायता मिली। मैं भारत सरकार के प्रति और केंद्रीय प्राकृतिक पेट्रोलियम मंत्री के प्रति हृदय से धन्यवाद देता हूं। उस परिवार के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त करता हूं। संबोधन के बाद सीएम योगी सर्किट हाउस से एम्स के लिए निकल गए। उन्होंने एम्स पहुंचकर हालातों का जायजा लिया। साथ ही उन्होने एम्स का कार्ड भी बनवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




रमेश पोखरियाल निशंक भी पहुंचे गोरखपुर 
वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक गोरखपुर क्लब पहुंचे। राष्ट्रीय एकता अभियान एक राष्ट्र, एक संविधान विषय के गोष्ठी में वे गए थे। उन्होंने वहां दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 


'जम्मू-कश्मीर में अब मिली वैश्विक आजादी'
संबोधन के दौरान मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पिखरियाल निशंक ने कहा कि जम्मू कश्मीर में लोग अब आजाद हुए हैं। उन्हें हर चीज की स्वतंत्रता मिली है। स्वामी प्रसाद मुखर्जी जी का सपना साकार हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed