फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two Child death due to drown in pond during Bath in Gorakhpur

यूपी: तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

Sat, 01 Jun 2019 05:16 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानिकचंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानिकचंद Published by: देव कश्यप Updated Sat, 01 Jun 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Two Child death due to drown in pond during Bath in Gorakhpur
- फोटो : file photo

तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


घटना वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सिसवारी गांव की है। यहां प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में नहाने गए दो बच्चे डूब गए। साथ के अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे गांव वालों ने दोनों को ढूंढ कर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शनिवार शाम में ही सफीकुल्लाह (13) पुत्र असदुल्लाह और मोहम्मद समीर (13) पुत्र मो. आशिफ को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।
विज्ञापन


सिसवारी गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल में तालाब है। यहीं एक विशाल पीपल का पेड़ भी है। गांव के लोग गर्मी से बचने के लिए छाये में बैठते हैं और तालाब में नहाते हैं। शनिवार को दिन में करीब 11 बजे ग्रामीण अपनी भैसों को तालाब में नहला कर गांव चले आए। वहीं पांच छह की संख्या में बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतर गए। काफी देर तक नहाते रहे। इसी दौरान सफीकुल्लाह और मोहम्मद समीर गहरे पानी में जाने से डूबने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को डूबता देखकर साथ में नहा रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक गांव के लोग पहुंचे तब तक दोनों बच्चे डूब चुके थे। तालाब में ढूंढ कर दोनों का शव बाहर निकाला गया। हालांकि पुलिस को सूचना नहीं दी गई, लेकिन मौके पर पहुंचे हलका लेखपाल विनोद कुमार और ग्राम प्रधान मो. सफात ने आगे की कार्रवाई पूरी की।

ईद मानने के लिए एक हफ्ते पहले ही आया था समीर
मोहम्मद समीर भाई बहनों में सबसे बड़ा था। पिता मो. आशिफ मुंबई में सिलाई का काम करते हैं जहां पर समीर भी काम सीखने लगा था। एक हफ्ते पहले ही ईद मनाने के लिए गांव आया था। पिता शफीक सिलाई का काम करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। तीन बेटों में समीर बड़ा था। दो छोटे भाई सरफराज (4), आरिफ (8) व एक बहन सकीना गांव में ही रहते हैं। दोनों बालकों को तालाब की गहराई की जानकारी नहीं थी और न ही तैरना आता था। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए बच्चों को तालाब में नहाते देखकर दोनों भी तालाब में उतर गए। वहीं दूसरे मृतक सफीकुल्लाह अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता असदुल्लाह सउदी अरब में रहकर कमाते हैं। मां के साथ चारों बच्चे घर पर रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed