{"_id":"58ffaa714f1c1bbb38c0ce0d","slug":"tribute-to-martyre","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 26 Apr 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
शहीदों को यूनिवर्सिटी गेट पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देते छात्र।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को विभिन्न संगठनों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय विद्यार्थी सभा ने चेतना तिराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान पिछले कुछ महीनों में जान गंवाने वाले 44 जवानों के श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर मंत्री नवनीत शर्मा ने कहा कि गृहमंत्री से कठोर कार्रवाई की उम्मीद थी, मगर उनसे भी निराशा ही मिली है। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री कमलनयन, डॉ. विनय सिंह, डॉ. अंबिका तिवारी, कोणार्क श्रीवास्तव, आकर्षण गुप्ता आदि मौजूद थे।
भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी कैंडल जलाकर सीआरपीएफ जवानों को याद किया। इस दौरान डॉ. विजय सिंह, डॉ. रूप कुमार बनर्जी, राकेश श्रीवास्तव, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, विकास जालान, अरविंद सिंह, अमर चंद श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। इसी क्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शोकसभा का आयोजन कर शहीदों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान इरफान अहमद, शमीम अहमद, मो. आमीन, रिजवान अली, रियाज अहमद, नबी हसन आदि मौजूद थे। यूनिवर्सिटी गेट पर श्रद्धांजलि सभा में राजीव यादव, भास्कर चौधरी, सत्येंद्र भारती, विवेक चौधरी, नीरज पांडेय, अनूप यादव, अमीर खान, कुलदीप यादव, कुलवीर, सत्यविजय आदि छात्र मौजूद थे।
आम आदमी पार्टी के जिला सचिव तारीक अनवर और अन्य साथियों की ओर से नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को मंगलवार टाउन हाल स्थित गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी गई। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकियों और नक्सलियों से और सख्ती से पेश आने की मांग की है, ताकि बार बार कोई देश की सुरक्षा पर सिर न उठाए। इस मौके पर अबू जंदल खान, श्रवण कुमार और अजय साहनी आदि लोग उपस्थित थे।