फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   tribute siachin wreth

सियाचिन के शहीदों को श्रद्धांजलि

Sat, 13 Feb 2016 02:27 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
tribute siachin wreth
गोरखपुर। सियाचिन के शहीदों को शहर के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इसके लिए विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित किए। इसके माध्यम से संदेश दिया गया कि देश के जवान न सिर्फ हमारे देश की रक्षा करते हैं बल्कि उनकी वजह से ही हम चैन की नींद सोते हैं। ऐसे में सरकार को सैनिकों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन



भाजपा संवाद प्रकोष्ठ की ओर से मोहद्दीपुर में आयोजित कार्यक्रम में हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी गई। प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार मिश्र ने जांबाज हनुमनथप्पा को सर्वोच्च वीरता पुरस्कार देने की मांग की। इस मौके पर अंकित गुप्ता, कपिल मिश्र, प्रदीप वर्मा, शशिकांत श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। भाजपा मालवीय नगर मंडल की ओर से महादेव झारखंडी स्थित कैंप कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बृजकिशोर राय, पल्लू वर्मा, राहुल राय, मोहन राय, अंकित सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से कैंडल मार्च निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शाम पांच बजे चेतना तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालने के बाद शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थी परिषद के कार्यकारिणी सदस्य उमंग सिंह ने कहा कि शहीद हनुमनथप्पा ने यह संदेश देने की कोशिश की कि देश की हिफाजत के लिए अपने प्राणों की आहुति देने से कोई भी नागरिक पीछे नहीं हटेगा।  शांतनु श्रीवास्तव, हिमांशु त्रिपाठी राहुल, हिमांश चंद कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक जगदीश लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सियाचिन में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अश्वनी कुमार पांडेय, दिनेश शाही, गया नारायण लाल श्रीवास्तव, गौतम लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर महेंद्र सिंह राणा समेत अन्य मौजूद थे। 



पूर्वांचल नि:युद्ध एकेडमी की ओर से चेतना तिराहे पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर रेड पल्स यूथ ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सिंह, योगेंद्र प्रताप, प्रणय श्रीवास्तव, विकास ओझा, धीरज राजन आदि मौजूद थे। यूथ स्ट्रेंथ सोसाइटी की ओर से टाउन हाल स्थित गांधी प्रतिमा के पास कैंडल जलाकर देश के सपूतों को श्रद्धांजलि दी गई। अनुजर मोहसीन ने कहा कि देश की रक्षा के लिए जान गंवाने वाले शहीदों ने यह संदेश दिया है कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। अख्तर हुसैन, देवा जायसवाल, प्रखर श्रीवास्तव, फैजान धीरज, दीपक वर्मा, शैलेंद्र आदि मौजूद थे। प्रगतिशील अधिवक्ता समिति की ओर से आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष सुभाष पाल, विनोद कुमार यादव, राधेश्याम सिंह, श्याम मिलन, चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed