फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   train sleeper coach extended

दशहरा पर्व पर लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़े स्लीपर कोच

Sat, 05 Oct 2019 06:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
train sleeper coach extended
train - फोटो : amar ujala
दशहरा पर्व पर यात्रियों की बढ़ी संख्या के मद्देनजर रेल प्रशासन ने विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की है। इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच तत्काल उपलब्ध करा दिए गए हैं। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस में आठ अक्तूबर को शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा। 15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस में नौ अक्तूबर को एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
विज्ञापन


15053 छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस में पांच अक्तूबर को छपरा से एक स्लीपर कोच बढ़ेगा। 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में छह अक्तूबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा। 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में आठ अक्तूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा। 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में छह, आठ और दस को गोरखपुर से शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन


15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस में सात, नौ और 11 अक्तूबर को पनवेल से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 15063 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में सात अक्तूबर को गोरखपुर से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच। 15064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में आठ अक्तूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में नौ अक्तूबर को गोरखपुर से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा। 15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 11 अक्तूबर को बांद्रा टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगेगा। 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में नौ अक्तूबर को गोरखपुर से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। 12590 सिकंदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में 11 अक्तूबर को सिकंदराबाद से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed