फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   three died in road accident

तीन सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, एक घायल

Tue, 17 Sep 2019 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
three died in road accident
तीन सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन

- कैंपियरगंज, खोराबार और पिपराइच इलाके में हुआ सड़क हादसा
गोरखपुर। जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार खोराबार इलाके के सोनबरसा बाजार में सोमवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आकर कुशीनगर के चकनीलकंठ निवासी सुमित्रा देवी(32) की मौत हो गई। हादसे में उनके पति बेचू चौधरी घायल हो गए। वे लोग बाइक से गोरखपुर किसी काम से आ रहे थे। बेचू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सोनबरसा में ट्रक अनियंत्रित हो गया और दूसरी लेन में चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

कैंपियरगंज प्रतिनिधि के अनुसार अलेनाबाद गांव के सामने हुए सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके पास से एक अस्पताल की पर्ची मिली है जिस पर केतरा देवी लिखा हुआ है। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रतिनिधि के अनुसार सड़क हादसे में घायल युवक विजय वर्मा की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। विजय पिपराइच अगवा का रहने वाला था। वह सोमवार की सुबह पैदल ही मजदूरी के लिए जा रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed