फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Villegers agitate against wine in tehsil

कच्ची के खिलाफ गांव वालों का फूटा गुस्सा

Wed, 03 Feb 2016 09:48 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Feb 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब को बंद करवाने को लेकर चौरा गांव के लोग बुधवार को सड़क पर उतर आए और तहसील दिवस के दौरान चौरीचौरा तहसील गेट पर एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए एसएसपी ने एसओ चौरीचौरा को तीन दिन में धंधेबाजों को गिरफ्तार कर कच्ची का धंधा बंद करवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


चौरीचौरा थाने से सटे चौरा गांव के भटोलिया टोले में काफी समय से कच्ची शराब का बनाने और बेचने का काम चल रहा है। गांव के लोगों ने इसे बंद करवाने के लिए कई बार हंगामा किया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को तहसील दिवस पर चौरीचौरा तहसील गेट पर गांव वाले एकत्र हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन करने वाले संदीप कुमार, भीम, धनेसरी देवी, मुन्नी देवी, रामकरन, राजभर, शब्बीर, पौरुष कुमार, रंजीत, अनिल कुमार, रामनाथ का आरोप था कि कच्ची शराब को बंद करवाने के लिए गांव वालों ने 11 नवंबर 2015 और 5 जनवरी 2016 को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र भी दिया था। लेकिन धंधा बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन


हंगामे की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद एसएसपी अनंत देव ने पूरी जानकारी लेने के बाद एसओ चौरीचौरा राधेश्याम राय पर नाराजगी जताते हुए तीन दिन में कच्ची शराब के धंधे को बंद कराने का निर्देश दिया। उन्होंने गांव वालों से इसकी निगरानी करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर धंधा बंद नहीं हुआ तो वह सीधे उनसे शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed