{"_id":"57a3a5494f1c1bda762bbcb6","slug":"the-procession-came-out-with-the-band","type":"story","status":"publish","title_hn":" बैंड की धुन पर निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंड की धुन पर निकली भव्य शोभायात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Fri, 05 Aug 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषि सेवा समिति की ओर से गुरुवार को संगीतमय श्रीराम कथा की शुरुआत हुई। कथा की शुरुआत से पूर्व बैंड बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पीला परिधान धारण किए श्रद्धालुओं ने श्रीराम के जयकारे से माहौल में भक्तिरस घोल दिया।
शोभयात्रा के लिए हट्ठी माता मंदिर पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बैंड बाजे की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढे़े तो शोभा यात्रा का रूप खुद-ब-खुद बनता चला गया। भव्य बग्गी पर सवार ख्यातिप्राप्त संत राघव ऋषि शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण रहे। मंदिर से निकली यह यात्रा घोष कंपनी, टाउनहाल होते हुए बैंक रोड स्थित स्वयंवर हाल पहुंची, जहां वेदमंत्रों के बीच श्रीराम कथा की शुरुआत हुई। यहां श्री व्यास पीठ पर पूज्य राघव ऋषि आसीन हुए। कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि श्रीराम कथा मंगलकारिणी है। आज संपूर्ण जगत में श्रीराम कथा के मोती बिखरे हुए हैं। भगवान का आश्रय जीव को जगत के भव बंधन से मुक्त कराता है। ऐसे में श्रीराम कथा का श्रवण सभी को करना चाहिए।
इस दौरान सौरभ जी ने ‘हे गजबदन गौरी नंदन..’ भजन सुनाया तो भक्त भाव-विभोर होकर नृत्य करने लगने लगे। इस दौरान समिति के रामाधार वर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, गौरीशंकर गुप्ता, सौरभ रुंगटा, कन्हैया लाल अग्रवाल, अजय अग्रहरी, सतीश सिंह, विनोद कुमार शुक्ला, बनवारी लाल निगम, सुरेश गुप्ता, निर्मला दुबे, वंदना पांडेय, नीलम शुक्ला आदि मौजूद रहे।