फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Temperature falls 6 degree

पारा छह डिग्री लुढ़का, बढ़ी कंपकंपी

Thu, 08 Dec 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 08 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Temperature falls 6 degree
बुधवार को पूरे दिन आसमान में छाया रहा कुहासा। - फोटो : Rajesh Kumar
ठंड से फिलहाल सप्ताह भर राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। न्यूनतम पारा लुढ़कने से जहां गलन और बढ़ेगी वहीं सुबह-शाम कोहरा भी बढ़ेगा। सप्ताह के अंत तक हल्की बारिश के भी आसार बन रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया और सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 72 घंटे तक सूरज के दिखाई देने की उम्मीद कम ही है। उधर, कृषि विभाग ने भी मौसम के खराब होने की सूचना देते हुए किसानों को आगाह किया है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम से ही घना कोहरा छने लगा और बुधवार को दोपहर तक कोहरे का असर रहा। पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए और धुंध छाए रहने से दृश्यता भी कम हो गई। ऐसा लगा कि दोपहर में ही शाम हो गई। शाम को ठंड भी बढ़ती गई। एयरफोर्स स्थित मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्र्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक शफीक अहमद के मुताबिक अगले तीन दिन तक न्यूनतम पारा और गिरेगा। दिन भर जहां धुंध रहेगी वहीं सुबह-शाम कोहरा और बढ़ेगा। 11- 12 दिसंबर को हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं जलवायु विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक आठ से 12 दिसंबर के बीच मौसम खुस्क रहेगा। सुबह और शाम के समय मध्यम से घना कोहरा रह सकता है। न्यूनतम तापमान, अपने सामान्य तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से खिसककर आठ तक पहुंच सकता है, जिस वजह से ठंड बढ़ेगी। यही नहीं, पश्चिम या उत्तर पूर्व से दो से नौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। वातावरण में नमी 31 से 76 फीसदी के बीच रहने की आशंका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा आठ तक के स्कूल नौ बजे से खुलेंगे

ठंड बढ़ने से कक्षा आठ तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल आठ दिसंबर से सुबह नौ बजे से खुलेंगे। डीएम संध्या तिवारी ने चेताया है कि निर्देश की अनदेखी करने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed