{"_id":"5854490a4f1c1bf951649b43","slug":"temeperature-fall-down-till-8-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह ठिठुरन, दोपहर में गुनगुनी धूप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह ठिठुरन, दोपहर में गुनगुनी धूप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 17 Dec 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
जाड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिनों से न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम रहा है। शुक्रवार को भी न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकार्ड हुआ। सुबह से पूरा शहर कोहरे से घिरा रहा। विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकांश गाड़ियां डिपर जलाकर चलने को मजबूर थीं। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने और धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते-होते ठिठुरन फिर से बढ़ गई।
दिसंबर आधा बीतते-बीतते शीतलहर ने जोर पकड़ ली है। सुबह से शाम तक ठिठुरन महसूस हो रही है। भले ही दोपहर में धूप निकल आ रही हो, लेकिन पूरे दिन गलन महसूस होती रहती है। शुक्रवार को भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहा। घने कोहरे और कम तापमान के कारण लोग पूरे दिन कांपते रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़कर 17 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि यह सामान्य से करीब आठ डिग्री कम था, लिहाजा लोगों को ठिठुरन भरी ठंड से थोड़ी ही राहत मिली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी दो-तीन दिन ऐसी ही राहत मिलेगी। सुबह तो घना कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दोपहर बाद धूप निकलेगी। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय ने बताया कि दिन का तापमान 19 डिग्री तक जा सकता है। पछुआ हवा चलने से हल्की गलन बढ़ेगी।