फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   team of 23 member will check PM's food

23 सदस्यों की टीम करेगी पीएम के भोजन की जांच

Mon, 18 Jul 2016 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 18 Jul 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
team of 23 member will check PM's food
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके साथ आने वाले वीआईपी के भोजन की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। इसमें चार डॉक्टर और खाद्य विभाग के 19 कर्मचारियों को शामिल किया गया है। टीम एक घंटे पहले भोजन की जांच करेगी। इसके बाद ही उसे प्रधानमंत्री या वीआईपी को खाने दिया जाएगा। गोरखपुर मंडल में कर्मचारियों की कमी के कारण टीम में बस्ती मंडल के भी कर्मचारी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


22 जुलाई को प्रधानमंत्री को आना है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों को पूरा करने में लगा है। फ्लीट के साथ एंबुलेंस, सेफ हाउस और मौसम को देखते हुए सड़क मार्ग से उनके काफिले के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। अब उनके भोजन की जांच को लेकर भी अंतिम रूप दे दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही सभी तैयारियों की रिपोर्ट शासन को भी भेजी जा रही है। मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग करके सोमवार को तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन


एडिशनल सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि तकरीबन सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भोजन की जांच के लिए भी टीम बना ली गई है। इसमें गोरखपुर के अलावा बस्ती मंडल से भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed