{"_id":"5863d65c4f1c1b8840eed6c2","slug":"starde-teachers-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने शुरू किया बेमियादी धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने शुरू किया बेमियादी धरना
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 28 Dec 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के लोग।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार से बेसिक शिक्षा कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष भक्तराज राम त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों की बीस सूत्री मांगों का विभाग कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। विवश होकर शिक्षकों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
पदोन्नति, मनमाने ढंग से शिक्षकों को प्रताड़ित करने की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा शिक्षकों का शोषण, वित्त एवं लेखाधिकारी की मनमानी, तमाम शिक्षकों का मनमाने ढंग से निलंबन, शिक्षकों के वेतन रोके जाने आदि मुद्दों पर अध्यापकों में रोष है। जिला मंत्री श्रीधर मिश्र ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण होने के बाद ही धरना खत्म होगा। प्रदर्शन के क्रम में गुरुवार को जंगल कौड़िया और शुक्रवार को खोराबार ब्लॉक में शिक्षक धरना देंगे।
संचालन प्रदेश आडिटर व संयुक्त मंत्री राजेश धर दूबे ने किया। धरने में कैंपियरगंज से समस्त शिक्षकों के साथ ब्लॉकों के अध्यक्ष और मंत्री व जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शन में सुधांशु मोहन सिंह, हरेंद्र राय, वीरेंद्र धर दूबे, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र यादव, अनिल चंद, भानुप्रताप सिंह, महेश शुक्ल, रमाकांत तिवारी, अजय कुमार सिंह, जनार्दन, सादिक अली, राकेश दूबे, राजेश सिंह, राकेश राय, अनिल चंद, युगेश शुक्ल, सुधीर यादव, चंद्रभूषण आदि शामिल थे।