{"_id":"5d87d4fb8ebc3e93d56cc0a8","slug":"special-story-by-rajiv-ranjan-on-water-pipe-line-issue-gorakhpur-city-news-gkp322683252","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में हर घर में पाइपलाइन से पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में हर घर में पाइपलाइन से पानी
विज्ञापन
एक साल में हर घर में पाइपलाइन से पानी
राजीव रंजन
गोरखपुर। अमृत योजना के अंतर्गत शहर के हर घर में पाइपलाइन से पानी पहुंचेगा। करीब 43 करोड़ की लागत से 173 किलोमीटर पानी की पाइपलाइन बिछाकर लगभग 28 हजार घरों में पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 8.29 करोड़ रुपये की राशि मिल गई है। सितंबर 2020 तक कनेक्शन देने का काम पूरा हो जाएगा।
शहर के चार जोन शिवपुर शहबाजगंज, इंजीनियरिंग कॉलेज, गोपलापुर और गोरखनाथ इलाके में अब भी काफी घरों में पानी की सप्लाई नहीं होती है। ऐसे में लोगों को हैंडपंप या बोरिंग से पानी का इंतजाम करना पड़ता है। इन चारों जोन के लिए कुल 43 करोड़ की लागत से अमृत योजना के अंतर्गत पाइपलाइन विस्तार एवं गृह संयोजन के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। इसके तहत कुल 28, 519 घरों में पानी का निशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। कनेक्शन देने की शुरुआत हो चुकी है।
एक नजर में
इन वार्डों में बिछेगी पानी की पाइपलाइन
शिवपुर शहबाजगंज, जंगल तुलसीराम, इंजीनियरिंग कॉलेज, दाउदपुर, गोपलापुर, पुराना गोरखनाथ
ट्यूबवेल की कुल संख्या- 11
ओवरहेड टैंक- पांच (हरेक वार्ड में एक-एक और गोपलापुर में दो)
पानी की पाइपलाइन की लंबाई- 173 किलोमीटर
कुल कनेक्शन- 28,519