{"_id":"5df8ec2e8ebc3e8814205faf","slug":"sister-in-law-son-raped-innocent-girl-when-she-pregnant-throw-out-for-house-at-sankabirnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे से शादी कराने को बिहार से भांजी को बुलाया, गर्भ ठहर गया तो घर से बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे से शादी कराने को बिहार से भांजी को बुलाया, गर्भ ठहर गया तो घर से बाहर निकाला
Tue, 17 Dec 2019 08:24 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Tue, 17 Dec 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
rape with girl
- फोटो : Social Media
बेटे संग शादी करने का झांसा देकर एक साल पहले किशोरी को उसकी मौसी बिहार से अपने घर लाई। जब पीड़िता गर्भवती हो गई तो मौसी और मौसेरा भाई उससे शादी करने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं पीड़िता को अपने घर से निकाल भी दिया। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़िता ने मंगलवार को धनघटा थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
बिहार के छपरा जिले की रहने वाली 16 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि एक वर्ष पूर्व उसकी मौसी उसके घर गई थी। जहां मां- बाप से अपने बेटे की शादी पीडि़ता से कराने की बात कहकर उसे अपने साथ घर लाई। शादी हुई नही लेकिन मौसेरा भाई उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।
इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई तो उसके होश उड़ गए। वह अपनी मौसी और मौसेरे भाई पर जल्द शादी करने का दबाव बनाने लगी। कुछ दिनों तक तो शादी करने का झांसा उसे लोग देते रहे, लेकिन जब सोमवार की शाम किशोरी शादी पर अड़ गई तो उसकी मौसी और मौसेरे भाई ने डॉट फटकार कर उसे घर से भगा दिया।
विज्ञापन
पूरी रात वह मौसी के गांव में एक व्यक्ति के घर पर गुजारी। मंगलवार को मौसी के गांव के कुछ लोगों के साथ धनघटा थाने पर पहुंच गई। पीड़िता ने मौसी और मौसेरे भाई के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि प्रकरण गंभीर है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।