{"_id":"5da72bfc8ebc3e93a04e9adf","slug":"sima-roy-became-new-cmo-of-siddharthnagar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आरके मिश्र का हुआ तबादला, अब सीमा राय होंगी जिले की नई सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आरके मिश्र का हुआ तबादला, अब सीमा राय होंगी जिले की नई सीएमओ
Wed, 16 Oct 2019 08:11 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 16 Oct 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
सीमा राय बनीं सीएमओ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के मद्देनजर तीन माह पूर्व स्थगित मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्र का तबादला आखिरकार हो ही गया। इनके जगह पर महराजगंज में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा राय को जनपद का नया सीएमओ बनाया गया है।
विज्ञापन
चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की सचिव वी. हेकाली झिमोमी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश शासन चिकित्सा अनुभाग-2 की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्र का स्थानांतरण संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण आजमगढ़ मंडल के लिए कर दिया गया है।
विज्ञापन
नए सीएमओ के रूप में पड़ोसी जनपद महराजगंज में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत डॉ. सीमा राय को नई जिम्मेदारी दी गई है। बताते चले कि डॉ. आरके मिश्र का तबादला तीन माह पूर्व हो गया था। उनके स्थान पर गोरखपुर में तैनात डॉ. आलोक पांडेय को सीएमओ बनाया था।
विज्ञापन
स्थानांतरण आदेश एक ही दिन बाद संचारी रोग नियंत्रण अभियान को देखते हुए स्थगित हो गया था। सीएमओ की कार्यप्रणाली से जिलाधिकारी भी नाराज चल रहे थे। उन्होंने भी इनके खिलाफ शासन को पत्र लिखा था।