{"_id":"5c73fe03bdec22736a76a47d","slug":"shrikant-tyagi-announced-one-crore-reward-for-killing-hafiz-saeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफिज सईद को मारने पर एक करोड़ का इनाम, भाजपा किसान मोर्चा ने की घोषणा, शर्तें भी लगाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफिज सईद को मारने पर एक करोड़ का इनाम, भाजपा किसान मोर्चा ने की घोषणा, शर्तें भी लगाईं
Mon, 25 Feb 2019 08:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 25 Feb 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
Hafiz Saeed
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व युवा किसान मोर्चा के संयोजक श्रीकांत त्यागी ने जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद को मारने पर एक करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है। इसके लिए उन्होंने कुछ शर्तें भी तय की हैं।
विज्ञापन
त्यागी ने कहा है कि आत्मघाती हमला कर सईद को मारने वाले हिंदू के घरवालों को इनाम की राशि दी जाएगी। वह सोमवार को छपिया जयदेव में शहीद विजय मौर्य के घर पहुंचे और उनके परिजनों को 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। गाजियाबाद निवासी त्यागी किसान सम्मेलन में हिस्सा लेने गोरखपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन
सोमवार को उन्होंने देवरिया में शहीद के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि हाफिज को मारने से ही संसद, उरी और पुलवामा हमले का बदला पूरा होगा। यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है। सईद और उसके आका को जल्द ही सबक सिखाया जाएगा।
विज्ञापन