फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   shri murarilal maheshwari smriti wad vivad pratiyogita

संजय और मीनाक्षी बने श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता

Fri, 23 Aug 2019 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
shri murarilal maheshwari smriti wad vivad pratiyogita
डीवीएन पीजी कालेज में अमर उजाला द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता में उपस्थित विद्?
संजय और मीनाक्षी बने श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता
विज्ञापन

गोरखपुर। मंडल स्तरीय श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद विवाद प्रतियोगिता ‘विचार प्रवाह’ में गोरखपुर मंडल में संजय गांधी चौरसिया और बस्ती मंडल में मीनाक्षी चौबे ने प्रथम पुरस्कार जीता। मुख्य अतिथि डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने इनके अलावा द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार की राशि का चेक और प्रमाणपत्र दिया। पहला और दूसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा।
बृहस्पतिवार को दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में गोरखपुर और बस्ती मंडल के सातों जिलों में आयोजित जिलास्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं ने शिरकत की। कुल 21 प्रतिभागियों ने ‘देशहित में सोशल मीडिया पर पाबंदी जरूरी’ विषय के पक्ष और विपक्ष में अपनी बात तर्कों के साथ रखी। प्रतियोगिता में किसान पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज तमकुही रोड, सेवरही के प्राचार्य डॉ. उमाकांत राय और डीवीएन पीजी कॉलेज की एसो. प्रोफेसर डॉ. जागृति विश्वकर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। नगर विधायक डॉ. अग्रवाल ने विजेताओं समेत सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। अमर उजाला को ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि वाद विवाद प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि व्यक्तित्व निर्माण की कला विद्यालयों से गायब हो गई है। इस पर गंभीर मंत्रणा और इस दिशा में कोशिश करने की आवश्यकता है। किसान पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज तमकुहीरोड, सेवरही के प्राचार्य डॉ. उमाकांत राय ने कहा कि वाद विवाद प्रतियोगिता व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल
प्रथम पुरस्कार - संजय गांधी चौरसिया, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), महराजगंज- त्र 7000
द्वितीय पुरस्कार - उत्कर्ष रावत, रामजी सहाय पीजी कॉलेज रुद्रपुर, देवरिया - त्र 5000
तृतीय पुरस्कार - आकांक्षा श्रीवास्तव, मारवाड़ बिजनेस स्कूल गोरखपुर- त्र 3000
सांत्वना पुरस्कार- मानसी सिंह (दिग्विजय नाथ एलटी कॉलेज, गोरखपुर) और निखिल शुक्ला (बन्नी देवी महिला महाविद्यालय, पडरौना, कुशीनगर) - त्र 1500-1500
बस्ती मंडल
प्रथम पुरस्कार- मीनाक्षी चौबे, शिवपति स्नातकोत्तर कॉलेज शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर - त्र 7000
द्वितीय पुरस्कार- मधु पाठक, पंडित राजन महिला डिग्री कॉलेज, बस्ती - त्र 5000
तृतीय पुरस्कार- नम्रता सिंह, पंडित राजन महिला डिग्री कॉलेज बस्ती - त्र 3000
सांत्वना पुरस्कार- अनुपम पांडेय (आचार्य नरेंद्रदेव किसान पीजी कॉलेज बभनान, बस्ती) और विकास पांडेय (मिथिलेश्वर महाविद्यालय लोटन सिद्धार्थनगर)- त्र 1500-1500 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed