{"_id":"3c2ce677b86d7bcadb7f191065047bd6","slug":"servent-steel-self-and-inform-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदार ने खुद चोरी कर दी लूट की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदार ने खुद चोरी कर दी लूट की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। खजनी में बृहस्पतिवार की सुबह चौकीदार ने ट्रक का पहिया लूट ले जाने की सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस ने जांच की तो सूचना फर्जी निकली। ट्रक के पहिए चौकीदार के घर से ही बरामद कर किए गए।
धुहवां के राम बहादुर और छोटेलाल गांव के बाहर स्थित शेखर ट्रेडर्स मिक्स प्लांट पर चौकीदार का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह रामबहादुर ने फोन कर सूचना दी कि बुधवार देर रात सात-आठ की संख्या में आए बदमाशों ने उनकी बंधक बनाकर पिटाई की, फिर प्लांट पर खड़े ट्रक के दो पहिए खोल लिए। वारदात के बाद बदमाश भाग निकले। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर खजनी राजीव सिंह ने मामले की छानबीन की तो ट्रक के दोनों पहिए चौकीदार के घर से मिल गए। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।