फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   send letter and promo cd for inspectors

थानेदारों को पत्र और प्रोमो की सीडी भेजी

Sat, 20 Feb 2016 12:59 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
send letter and promo cd for  inspectors
गोरखपुर। चार मार्च को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘जय गंगाजल’ के प्रचार का निर्माता/निर्देशक प्रकाश झा ने अनूठा तरीका अपनाया है। थानेदारों को पत्र लिखकर उन्होंने फिल्म बनाने का कारण बताया और इसे देखने की अपील की है। पत्र के साथ थानेदारों को उन्होंने फिल्म प्रोमो की सीडी भी भेजी है। प्रकाश झा का पत्र मिलने के बाद पुलिसकर्मी फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन



प्रकाश झा ने खुद को पुलिस का प्रशंसक बताते हुए लिखा है कि उन्होंने साल 2003 में बनाई गई फिल्म ‘गंगाजल’ के तर्ज पर ही ‘जय गंगाजल’ भी बनाई है। इस फिल्म में विस्तार से दिखाया गया है कि समाज के लिए काम करने के बाद भी पुलिस लोगों की नजर में खराब और आलोचना की पात्र क्यों है। उन्होंने पत्र में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चुनौतीपूर्ण भूमिका की जानकारी देने के साथ ही फिल्म की कहानी भी संक्षेप में बताई है कि कैसे विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे पुलिसकर्मियों का दर्द जानने के बाद महिला पुलिस अफसर उसे दूर करने का प्रयास करती है।
विज्ञापन


प्रकाश झा ने समाज में पुलिस की छवि बिगड़ने का जिम्मेदार असंवैधानिक शक्तियों को बताते हुए अपनी फिल्म को देशभक्त और जनसेवक पुलिसकर्मियों को समर्पित बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed