{"_id":"5839e7ca4f1c1bcc6713c1e8","slug":"security-arrangement-for-pm-narendra-modi-s-rally-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली काे लेकर सुरक्षा प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की रैली काे लेकर सुरक्षा प्लान तैयार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को कुशीनगर आगमन को लेकर सुरक्षा प्लान तैयार हो गया है। हवाई मार्ग से प्रस्तावित दौरे के अलावा वैकल्पिक रूप से सड़क मार्ग के इस्तेमाल की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। इसके लिए सड़क मार्ग पर पड़ने वाले थानों, चौकियों को सेफ हाउस बनाया जाएगा। आईजी मोहित अग्रवाल ने शनिवार को कुशीनगर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
एसपी सिटी हेमराज मीणा ने बताया कि एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के पहुंचने से लेकर उनके यहां 10 मिनट तक रहने के दौरान पूरा इलाका सख्त सुरक्षा घेरे में रहेगा। इस दौरान मार्ग पर आवागमन बाधित रहेगा। पीएम के कुशीनगर रवाना होने के बाद ही यातायात बहाल होगा। उनके कुशीनगर से लौटने से पहले भी दिल्ली वापसी तक एक बार फिर इस मार्ग पर वाहनों की एंट्री रोक दी जाएगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी 07
थानाध्यक्ष 24
दरोगा 40
सिपाही 250
पीएसी 01 कंपनी

सड़क मार्ग से गए तो होगा रूट डायवर्ट
प्रधानमंत्री को कुशीनगर विशेष विमान से जाना है। लेकिन मौसम या किसी विशेष परिस्थिति में सड़क मार्ग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो उनके निकलने से पहले ही कूड़ाघाट और कोनी तिराहे पर रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इतने जवान संभालेंगे सुरक्षा
अपर पुलिस अधीक्षक 03क्षेत्राधिकारी 07
थानाध्यक्ष 24
दरोगा 40
सिपाही 250
पीएसी 01 कंपनी