{"_id":"58764a224f1c1bab78ba8673","slug":"secruity-tight-on-makar-sankranti","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति पर्व 14 को, सुरक्षा के कड़े इंतजाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति पर्व 14 को, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा का जायजा लेते महंत आदित्यनाथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति का महापर्व 14 जनवरी को है, जिसमें देश के कोने - कोने के अलावा नेपाल से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इतनी तादाद में श्रद्धालुओं आने के मद्देनजर मंदिर और प्रशासन ने कोई अप्रिय घटना घटित न हो, के लिए जगह - जगह सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं और एक थाना तथा पांच पुलिस चौकियां भी स्थापित कर दी है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी। रेलवे और रोडवेज की तरफ से अतिरिक्त गाड़ियां चलाई जाएंगी।
महंत आदित्यनाथ ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु गुरु गोरखनाथ पर आस्था की खिचड़ी चढ़ाने आएंगे। खिचड़ी का त्योहार सूर्य की उपासना का पर्व है। यह सूर्य की एक राशि से दूसरी राशि में संक्रमण पर आधारित है जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में संक्रमण करते हैं तब मकर संक्रांति होती है। सूर्य का मकर राशि में संक्रमण 14 जनवरी को अपराह्न में हो रहा है। इस लिए पुण्य काल प्रात: काल से लेकर सायं काल तक होगा। इस नाते मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को ही मनाया जाएगा।
महंत के मुताबिक मेले की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 32 कैमरे लगाए गए हैं। मेले में पुलिस प्रशासन के अलावा 15 सौ स्वयं सेवक और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं का मार्ग दर्शन करेंगे। गोरखनाथ चिकित्सालय एवं जिला अस्पताल की ओर से चिकित्सक वहां पर मौजूद रहेंगे। 14 जनवरी के अलावा 15, 17, 22, 24 और 26 जनवरी को मंदिर परिसर में भीड़ होगी। इसके बाद 1, 10 और 24 फरवरी को मंदिर में विशेष व्यवस्था रहेगी। इन तारीखों में बुढ़वा मंगल और बसंत पंचमी आएगी।